Showing posts with label सच्ची हिकायत. Show all posts
Showing posts with label सच्ची हिकायत. Show all posts

सच्ची हिकायत (पोस्ट-2)

★ सच्ची हिकायत (पोस्ट-2)
============🌲==========
★ Bismillah Hir Rahemanir Rahim

 ••मुकद्दस पानी••
♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧♧

एक मकाम पर हुजुर (सल्ललल्लाहु अलैही वसल्लम) वुजु फरमाया तो हजरत बिलाल (रदी अल्लाहु अन्हु) ने वुजू से बचा हुअा पानी ले लिया। दीगर (और दुसरे) सहाबा-ए-किराम ने जब देखा की हजरत बिलाल (रदी अल्लाहु अन्हु) के पास हुजुर (सल्ललल्लाहु अलैही वसल्लम) के वुजू का बचा हुआ पानी है। तो हजरत बिलाल (रदी अल्लाहु अन्हु) की तरफ दौड़े और मुकद्दस पानी को हासिल करने की कोशिश करने लगे।जिस किसी को उस पानी से थोड़ा पानी मिलता वह उस पानी को अपने मुंह पर मल लेते। और जिस किसी को न मिल सका तो उसने किसी दुसरे के हाथ से तरी लेकर मुंह पर हाथ फेर लेते।
{मिसकात शरिफ, पेज-65,}

सबक।
======
======
सहाबा-ए-किराम (रदी अल्लाहु अन्हु) को हर उस चीज से जिसे हुजूर (सल्ललल्लाहु अलैही वसल्लम) से कोइ निस्बत हासिल हो गई ।
मोहब्बत व प्यार था और उसे वाजिब-ए-ताजीम समझते थे। उस से बरकत हासिल करते थे। मालूम हुआ की तबार्रूक कोइ नयी बात और बिद्दत नही बल्की सहाबा-ए-किराम को भी मालुम था।
ये भी मालुम हुवा की अपने वुजु के बचे हुए पानी को बा-तौर तबार्रूक लेकर अपने चेहरो पर मल लेने का हुक्म हुजूर (सल्ललल्लाहु अलैही वसल्लम) ने भी नही दिया मगर सहाबा-ए-किराम फिर भी ऐसा करते थे । उनकी मोहब्बत की वजह से था जो ऐन इमान है।
इसी तरह हुजूर (सल्ललल्लाहु अलैही वसल्लम) ने जुलुस, मिलाद, महफिल-ए-मिलाद अजान मे नाम-ए-पाक सुनकर अंगुठे चुमने का हुक्म अगर न भी दिये हो तो भी जो शख्स मोहब्बत की वजह से ऐसा करेगा ईनशाअल्लाह-वा-ताआला सहाबा-ए-किराम के सदके मे सवाब पायेगा।
हम मुहम्मद ﷺ के चाहने वाले हैं.

सच्ची हिकायत (पोस्ट-1)

सच्ची हिकायत (पोस्ट-1)

BismillahHir Rahemanir Rahim

 रसुलल्लाह ﷺ का पैगाम एक मजूसी के नाम

 शीराज के एक बुजुर्ग हजरत फाश फरमाते हैं कि मेरे यहां एक बच्चा पैदा हुवा !
मेरे पास खर्च करने के लिए कुछ भी न था ! वह मौसम इन्तीहाइ सर्द था, मै इसी फिक्र मे सो गया तो ख्वाब मे हुजूर ﷺ की ज्यारत नसीब हुइ !
आपने फरमाया : कया बात हैं??
*मैने अर्ज किया : हुजुर खर्च के लिए मेरे पास कुछ भी नही ! बस इसी फिक्र मे था,
हुजूर ﷺ ने फरमाया : दिन चढ़े तो फला मजूसी के घर जाना और उस से कहना की रसुललल्लाह ﷺ ने तुझे कहा है की बिस दिनार तुझे दे दे,

हजरत फाश सुबह उठे तो हैरान हूए की एक मजूसी के घर कैसे जाऊं और रसुललल्लाह का हुक्म वहां कैसे सुनाऊं ??
फिर यह बात भी दूरूस्त है की ख्वाब मे हुजूर नजर आये तो वह हुजूर ही होते हैं !
इसी शश-व-पंज मे वह दिन भी गुजर गया !
*दुसरी रात फिर हुजुर कि ज्यरत हुई !
हुजुर ﷺ ने फरमाया : तुम इस ख्याल को छोड़ दो और उस मजूसी के पास मेरे पैगाम पहुंचा दो !
*चुनांचे हजरते फाश सुबह उठे और उस मजूसी के घर चल पड़े। क्या देखते है की वह मजूसी अपने हाथ मे कुछ लिए हुए दरवाजे पर खड़ा है !
जब उनके पास पहुंचा तो (चुकी वह उनको जानता न था ! यह पहली मर्तबा उनके पास आए थे) इस लिए शर्मा गये !
 *वहमजूसी खुद ही बोल पड़ा बड़े मियां ! कया कुछ हाजत है ??
*हजरत फाश बोले हां! मुझे रसुललल्लाह ﷺ ने तुम्हारे पास भेजा है कि तुम मुझे बिस दिनार दे दो !
 *उसमजुसी ने अपना हाथ खोला और कहे ले लिजीए ! यह बिस दिनार मैने आप ही के लिए निकाल कर रखे थे ! आपकी राह देख रहा था!
*हजरत फाश ने वह दिनार लिए और उस मजूसी से पुछा भाइ तो भला रसुललल्लाह ﷺ को ख्वाब मे देखकर यहां आया हूं ! मगर तुझे कैसे मेरे बारे मे कैसे इल्म हो गया??

*वह बोला रात को इस शक्ल व सुरत के एक नुरानी बुजूर्ग को ख्वाब मे देखा है जिन्होने फरमाया की एक शख्स
साहिबे हाजत है और वह कल तुम्हारे पास पहुंचेगा उसे दिनार दे देना !
*चुनांचे मै यह बिस दिनार लेकर तुम्हारा ही इन्तेजार मे था
हजरत फाश ने जब उसकी जबानी रात को मिलने वाले नुरानी बुजुर्ग का हुलीया सुना तो वह हुजूर ﷺ का था,
चुनांचे हजरत फाश ने उससे कहा की यही हुजूर ﷺ हैं! वह मजूसी यह वाकिया सुनकर थोड़ी देर ठहरा और फिर कहा मुझे अपने घर ले चलो !
*चुनांचे वह हजरत फाश के घर आया और कलीमा पढ़कर मुस्लमान हो गया फिर उसकी बिवी बहन और उसकी औलाद भी मुस्लमान हो गया,
{शवहिदुल हक सफा-166}

सबक,

हमारे हुजूर ﷺ की नजरे रहमत जिस पर पड़ जाये उसका बेड़ा पार हो जाता है!
यह भी मालूम हुवा कि हुजूर ﷺ अपने मोहताज गुलामो कि फरियाद सुनते है और विसाल शरिफ के बाद भी मोहताजो की मदद फरमाते
हम मुहम्मद ﷺ के चाहने वाले हैं.